
विश्व शान्ति के लिए जैन साधकों-साधिकाओं ने किया णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): विश्व शान्ति, आत्म शान्ति की भावना से श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर सैकडो जैन साधक-साधिकाओ ने 48 मिनट का सामूहिक णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया। समारोह के आयोजक जैन समाज के संरक्षक सुधीर जैन, वनदना जैन, पुलकित जैन, भावना जैन रहे। उपस्थित साधक-साधिकाओ के नाम की पर्ची डालकर एक लक्की ड्रा निकाला गया जिसका सौभाग्य सुरेश चन्द जैन पत्रकार, डाoरेखा जैन को प्राप्त हुआ,संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन ने उन्हे गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। संरक्षक सदस्य सुधीर जैन ने बताया कि णमोकार महामंत्र जैन धर्म का सबसे बड़ा महामंत्र है इसके जाप से मन शांत व पवित्र होता है हमारे पापो का क्षय होता है। विश्व मे शान्ति होती है। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि आगामी 28 अक्तूबर से 6 नवम्बर तक आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर आचार्य 108 नमोस्तु सागर जी महाराज के सानिध्य मे सिद्ध चक्र विधान पाठ का आयोजन होगा। चेयरमैन-प्रदीप जैन, प्रमोद जैन, नितिन जैन, आर के जैन एडवोकेट, बीनू जैन एडवोकेट, सुनील जैन ,संदीप जैन, सजींव जैन, देवो जैन, सुरेश चन्द जैन पत्रकार, डाo रेखा जैन ,अकिंत जैन, हर्षित जैन, नीरज जैन, राकेश जैन, रेणुका जैन, प्रभा जैन, सीता जैन, वन्दना जैन, भावना जैन, नेहा जैन, नीति जैन, ममता जैन, सुषमा जैन, विनोद बाला जैन, मंजू जैन सहित सैकड़ो साधक-साधिकाएं उपस्थित थी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























