
हापुड़: अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, शराब पीती मिली युवती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस को एक व्यक्ति के अपहरण की फर्जी सूचना मिली। सूचना मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवती कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी रही थी जिसके बाद पुलिस ने युवती को परिजनों को सुपुर्द कर दिया और फर्जी सूचना देने वाले आरोपी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कॉल करने वाले वैशाली कॉलोनी निवासी राजीव, आवास विकास कॉलोनी निवासी संजीव, अंकुर गर्ग और दिल्ली निवासी पवन को गिरफ्तार किया है।
दरअसल हापुड़ के मोदीनगर रोड पर स्थित एक मोहल्ले की रहने वाली युवती कुछ दिन पहले अपने घर से चली गई थी। उसके बाद वह मेरठ रोड पर स्थित एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति के घर पहुंच गई। रविवार की दोपहर एक व्यक्ति ने पुलिस को 112 पर कॉल कर सूचना दी कि उसका उसकी बेटे का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद साईलो प्रथम चौकी प्रभारी आशीष कुमार रस्तोगी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। जांच के दौरान पता लगा कि मोहल्ले में ही स्थित एक ट्रैवल एजेंसी के ऑफिस में बैठकर कुछ लोग शराब पी रहे हैं। युवती भी वहां मौजूद है। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही नशे में चूर एक व्यक्ति ने खुद पर चाकू से वार करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान युवक मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कॉलर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





























