
महिला दरोगा ने कराए एक वृध्दा को मां चंडी के दर्शन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस जब कोई नेक काम करती है तो उसे समाज में शोहरत मिलती है।ऐसा ही एक उदाहरण हापुड के चंडी मंदिर में देखने को मिला,जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हुआ यह था कि एक महिला दरोगा की ड्यूटी चंडी मंदिर पर लगाई गई थी।रविवार को एक एक वृध्दा माह चंडी जी के दर्शन हेतु मंदिर पहुंची तो वह भीड़ देखकर खडी रह गई। महिला दरोगा ने महिला की परेशानी को समझा और वह तुरंत आगे आई और महिला मिशन शक्ति-5 के महत्व को समझते हुए वृध्दा को सहारा दिया और मां चंडी के दर्शन कराए।वृध्दा ने दरोगा को जीवन मे आगे बढने तथा लोगो की मदद करते रहने का आशीर्वाद दिया। किसी तह सब कैमरे मे कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ





























