
नई सड़कों के निर्माण में जनपद हापुड़ फिसड्डी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नई सड़कों के निर्माण में जनपद हापुड़ फिसड्डी साबित हो रहा है जिससे लोक निर्माण विभाग की कार्यशाली सवालों के कटघरे में हैं। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जनपद हापुड़ सबसे अंतिम पायदान पर है। बताया जाता है कि लोक निर्माण विभाग को इस वर्ष में 52.41 करोड़ से 42.05 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करना है। अगस्त के अंत तक 14.04 करोड रुपए से 23.67 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो सका है। अगस्त माह की रिपोर्ट के अनुसार हापुड़ जनपद की फिसड्डी साबित हुआ है। जनपद हापुड़ ने 66.84% की उपलब्धि हासिल की है। विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य पूरे वर्ष चलते हैं। पोर्टल में कार्य पूरा होने के बाद ही अपडेट होता है। अब पोर्टल में सुधार कर रहे हैं जिससे कि निर्माण कार्य के प्रतिशत के अनुसार रैंकिंग जारी हो सके। दो सड़कों के निर्माण के लिए बजट भी नहीं मिला है। अधिकारियों का तो यह भी कहना है कि बारिश के बीच सड़कों का निर्माण नहीं कराया जा सका।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365































