
बीमे के करोड़ों रुपए के लालच में मां-बाप की मृत्यु को सड़क दुर्घटना दिखाने वाला बेटा साथी संग गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अपने मां-बाप की मृत्यु को सड़क दुर्घटना दिखाकर बीमा पॉलिसी से करीब 50 करोड रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए विशाल कुमार पुत्र मुकेश चंद सिंघल निवासी गंगानगर मवाना रोड गंगानगर मेरठ ने अपने साथी सतीश कुमार पुत्र रतनलाल निवासी पुरानी मोहनपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मेरठ के साथ मिलकर योजना बद्ध तरीके से अपने पिता का एक्सीडेंट कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी है कि क्लेम के लालच में पहले मां फिर पिता का कत्ल किया। पुलिस ने यह मुकदमा निवा भूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि संजय कुमार की तहरीर पर दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार मेरठ के गंगानगर निवासी मुकेश सिंघल की बीमा पॉलिसी चल रही थी। मुकेश सिंघल एक व्यक्ति के साथ गंगा स्नान करने गए थे। वापस लौटते समय वह वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। मेरठ के आनंद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके बेटे विशाल ने बीमा कंपनी में पैसों के लिए दावा किया। बीमा कंपनी ने जांच की तो उसे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। मृतक का कई कंपनियों में तकरीबन 50 करोड़ का बीमा था। कई कंपनियां बीमे का पैसा दे भी चुकी है। पुलिस के अनुसार विशाल ने बीमा कंपनी से मिलने वाले करोड़ों रुपए के क्लेम के लालच में मां और बाप के कत्ल की साजिश रची। इसी साजिश के तहत मां और बाप की हादसे में हत्या करा दी। 27 मार्च 2024 को सड़क हादसे में मेरठ के व्यक्ति की मौत के बाद करीब 50 करोड़ रुपए देने से पहले कंपनी की तरफ से जांच में खुलासा हुआ। आरोप है कि बेटे ने अपने साथी के साथ मिलकर बीमा कंपनी में कराए गए बीमा का क्लेम 50 करोड़ की रकम लेने का प्रयास किया। शक होने पर कंपनी के प्रतिनिधि ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में बताई गई चोटे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेल नहीं खाती जिसके बाद कंपनी को संदेह हुआ और उसने मामले में मुकदमा दर्ज कराया।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601































