
👁 0 views Views
आत्मरक्षा हेतु जूडी का प्रशिक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ एवं हापुड़ कराटे एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आत्मरक्षा (कराटे) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खैरपुर रोड स्थित मॉडर्न इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिलखुवा में किया गया। इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर कराटे कोच रोहताश सिंह, गीतिका सिंह और सुदीप पाल प्रशिक्षण के सहयोग में रहे। इस प्रशिक्षण शिविर में 120 बच्चों ने प्रतिभाग किया और किक, पंच और ब्लॉक के साथ अपनी आत्मरक्षा करने की तकनीक सीखी।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926






























