
राष्ट्र निर्माण में आरएसएस का अहम योगदान
हापुड ,सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको द्वारा कार्य के 100 पूर्ण होने पर रविवार को हापुड के रेलवे पार्क में विजयदशमी उत्सव पर बडे ही उत्साह से मनाया व स्वयंसेवको ने पथ संचलन किया। शताब्दी वर्ष के अवसर पर बाल स्वयंसेवक से लेकर प्रौढ स्वयंसेवक संघ के गणवेश में उपस्थित रहें। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रभु श्रीराम के चित्र पर पुष्पार्चन व शस्त्र पूजन कर किया गया। इस अवसर पर हापुड़ योग संस्थान में योग शिक्षक राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शताब्दी वर्ष न केवल संघ की यात्रा का उत्सव है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान का स्मरण भी है। कल्पना कीजिए 100 साल पहले एक छोटा सा विचार आज इतने बड़े संगठन में बदल चुका है, जो राष्ट्र को मजबूती प्रदान कर रहा है।
मुख्य वक्ता संघ के जिला कार्यवाह पंकज कुमार ने कहा कि प्रभु श्रीराम का आदर्श जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है जिस प्रकार उन्होंने त्याग, धर्म और न्याय की रक्षा की, उसी भावना से हमें भी समाजसेवा करनी चाहिए। हमारे लिए पराया धन मिट्टी के समान होना चाहिए और महिला सम्मान को सर्वोच्च स्थान देना चाहिए। यही वे मूल्य है जिनके कारण रामायण और महाभारत हुए। परम पूजनीय डॉ हेडगेवार ने हिन्दुओं को संगठित करने के उद्देश्य से संघ की स्थापना विजयदशमी के दिन 1925 में की अब 2025 चल रहा है, आने वाली विजयदशमी के दिन संघ कार्य के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे है। इस 100 वर्ष की यात्रा में संघ ने बहुत से संघर्षो, प्रतिबंध, आपातकाल का सामना भी किया परंतु संघ कार्य सतत चलता रहा। वर्तमान में संघ के 40 से अधिक अनुशांगिक संगठन समाज के मध्य विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। श्रद्धेय डॉ० भीमराव रामजीराव अम्बेडकर व महात्मा गांधी जैसे महापुरूषों ने भी संघ को जाना व संघ कार्य की प्रशंसा की। अंत में उन्होने संघ पंच परिवर्तन पर्यावरण, सामाजिक समरस्ता, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वः का बोध व नागरिक कर्तव्य के विषय में जानकारी दी।
भारत माता की प्रार्थना के पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने रेलवे पार्क से रामगंज, श्रीनगर, पटेलनगर, पार्कलेन, रेलवे रोड व फ्रीगंज रोड पर घोष की धुन के साथ कदमताल मिलाते हुए पथ संचलन किया। संघ स्वयंसेवक जहां-जहां से निकले वहां पर रहने वाले परिवारों ने स्वयंसेवकों का स्वागत करते हुए बड़े ही उत्साह के साथ पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक बंधु, माता-बहनों एवं संघ के कार्यकर्ता मयूर, सचिन, तरूण बाटला, दिनेश, पंकज, राजेन्द्र, गुलश, आदित्य, राजीव, मानव युगांश जी व रोहन आदि उपस्थित रहें।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में



























