
राम राज्य अर्थात समता मूलक समरस समाज
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर फगोता की सहायतार्थ श्रीराम कथा में आज रामराज्य की चर्चा करते हुए महाराज जी ने कहा की राम जब अयोध्या के राजा बने तो उन्होंने चारों वर्ण के लिए एक ही घाट बनाया राजा और प्रजा सभी एक ही घाट पर स्नान करते थे अर्थात राम ने समरसता पूर्ण समाज की स्थापना की समरसता युक्त समाज ही राम राज्य है।
क्षेत्रीय विधायक धर्मेश तोमर ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम विकास समिति सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों के माध्यम से सस्ते में संस्कारित शिक्षा देने का काम कर रही है इन विद्यालयों की सहायता के लिए सदा तैयार हूँ ।
कथा व्यास जी ने आगे बोलते हुए कहा की भगवान राम ने शबरी को भक्ति का उपदेश देते हुए कहा कि मैं जाति कुल धर्म धन बल किसी को नहीं मानता मैं केवल एक भक्ति के संबंध को मानता हूं और जो मुझे भक्ति के नाते प्रेम करता है मैं और जो व्यक्ति मुझ पर आश्रित होकर जीवन को जीता है मैं सदा उसके भरण पोषण रक्षण की चिंता करता हूं जैसे मां अपने अबोध बालक की देखरेख करती है उसी प्रकार मैं अपने भक्तों की देखभाल करता हूं।
सुन्दर कांड की कथा भगवान की भक्तों पर अनुग्रह की कथा है भगवान हमे बताना चाहते है की जो-जो मुझसे व स्वयंधर्म के कर्तव्यों से विमुख हो जाते है मै उन्हें अपने सम्मुख करने के लिए स्वयं प्रयास करता हूँ और शरणागति के लिए हनुमान जी जैसे आचार्य को भी भेज कर कर्म ( पुरुषार्थ ) करवाता हूँ । • लंका में माँ जानकी की स्थिति को देखकर हनुमान जी को अपना शिव रूप याद आ गया और उन्होंने अपने कोप से लंका को जला दिया |
• सुन्दर कांड में माँ जानकी हमे संदेश देना चाहती है की मृत्यु का भय होने पर भी हमे अपने सतित्व की रक्षा कैसे करनी चाहिए इसलिए आज हमें अपनी बेटियों को राजा दाहिर पुत्रियों सूर्या, परमाल,हांडा रानी, दुर्गावती, झलकारी बाई व लक्ष्मी बाई की कहानियां सुननी चाहिए।
ग्रामविकास समिति के महामंत्री पवन गोयल ने लोगों ने से विद्यालय व समिति से जुड़ने का निवेदन किया तथा नरेंद्र शिशोदिया प्रधान ने सभी भक्तों को कथा में पधारने व कथा के लिए आर्थिक व शारिरिक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
कथा में यजमान मनोज शिशोदिया, गजेन्द्र शिशोदिया अन्य लोगों में राजेंद्र तोमर दीपक तोमर बढायला, अकसवीर तोमर, मानवेंद्र बच्चन सिंह आशु शर्मा मोहित राणा अशोक कुमार मुंशी आदि उपस्थित थे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)



























