
प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता हेतु हापुड की तीन छात्राओ का चयन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):प्रदेश स्तरीय शतरंज ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन अलीगढ़ में किया गया जिसमें सभी जनपदों की केजीवीवी विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जनपद हापुड़ की ओर से चार छात्रों ने प्रतिभाग कर उत्तम प्रदर्शन किया एवं चार में से तीन छात्राएं उर्मि, जानवी (केजीवीवी कुचेसर रोड चौपला ) तथा पल्लवी ( केजीवीवी डायट परिसर ) चयनित हुई है। तीनों छात्राएं कक्षा सात में अध्यनरत हैं। ये बालिकाएं अक्टूबर माह में होने वाली प्रदेश स्तरीय फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस शुभ अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रितु तोमर ने चयनित छात्रों को बधाई व शुभाशीष दिया तथा खंड शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता. डीसी बालिका शिक्षा पूजा सैनी ने विजयी छात्रों को शुभकामनाएं दी। जिला व्यायाम शिक्षा मनप्रीत खैरा व जिला व्यायाम शिक्षिका आशा ने चयनित छात्राओं को बधाई दी। छात्राओं के चयनित होने में मैटर रीता भाटी, मीनाक्षी मलिक व ललित चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने जनपद का नाम रोशन किया है। केजीवीवी कुचेसर रोड चौपला की वार्डन कम शिक्षिका अर्चना त्यागी, शिक्षिका लीना शर्मा,अंजू शर्मा, अंजलि त्यागी, तरन्नुम, रोहिणी, सरोज देवी, दीपमाला व अन्य स्टाफ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए छात्राओं, उनके प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606

































