
दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर निवासी महिला ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला के रहने वाली पूजा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में दिल्ली निवासी अजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति अजीत समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आरोपी अतिरिक्त दहेज में ₹5,00,000 और कार की मांग करने लगे। आरोपियों ने बच्चों की हत्या का डर दिखाकर कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद 31 मई को पिटाई कर उसे घायल कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241

































