
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित जसरूपनगर मोहल्ले में एक मकान पर छापेमारी कर करीब दो लाख रुपए कीमत के पटाखे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि दिवाली से पहले अवैध पटाखों को लाकर इसका भंडारण किया जा रहा था। मोटा मुनाफा कमाने के उद्देश्य से पटाखों को बिना लाइसेंस के स्टोर किया गया। पटाखे के जखीरे के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
हापुड़ के क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा और थाना प्रभारी निरीक्षक हापुड़ देवेंद्र बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मकान पर छापा मारा जहां पहली मंजिल के कमरे में पटाखे मिले। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है।





























