
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव वनखंडा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में जमीन में गेहूं व चावल मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो पाया कि कट्टे भी आसपास पड़े हैं। किसी ने गड्ढा खोदकर गेहूं और चावल को उसमे दबा दिया। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एक तरफ तो कुछ लोग अनाज के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो किसी की लापरवाही के कारण गेहूं और चावल को इस तरह दबाया जा रहा है।
मामला शनिवार का है जब उच्च प्राथमिक विद्यालय वनखंडा रमपुरा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के प्रांगण में गड्ढा खोदकर गेहूं और चावल को दबाया गया। मौके की वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण स्कूल प्रांगण में पहुंचे और देखा कि वहां पर कुछ कट्टे भी पड़े थे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























