
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित तुलाराम की धर्मशाला में दो दिवसीय रंगोली एग्जीबिशन का आज आखिरी और दूसरा दिन है। पहले दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे और उन्होंने अपने-अपने पसंद का सामान खरीदा। एग्जीबिशन में पहुंची महिलाओं को लेटेस्ट कलेक्शन खूब भाया जिन्होंने त्योहारों की जमकर खरीदारी की। इस दौरान उम्मीद से ज्यादा व्यापार हुआ। एग्जीबिशन में आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कपड़े, साड़ी, सूट, होम डेकोरेटिव आइटम्स आदि का यूनिक कलेक्शन शॉपिंग लवर्स को खूब पसंद आया। 26 सितंबर से शुरू हुई एग्जिबिशन का आज अंतिम दिन है।
इस एग्जीबिशन की खास बात यह है कि आपके यहां एक ही छत के नीचे त्योहार से जुड़ा सारा सामान मिलेगा। कपड़े, कैंडल्स, सजावट का सामान, ज्वेलरी और भी बहुत कुछ यहां उपलब्ध है। तो देर ना करें तुरंत पहुंचे हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित तुलाराम की धर्मशाला में आयोजित रंगोली एग्जिबिशन में जहां हेवी डिस्काउंट का लाभ उठाएं।
































