भूजल के गिरते स्तर से सांसद चिन्तित










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने गुरुवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान भूजल के गिरते स्तर को ऊपर लाये जाने हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज पिट का निर्माण किये जाने की मांग की।
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मामले पर बोलते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि बारिश के मौसम में थोड़ी सी बारिश हो जाने पर भी देश की विभिन्न नगर पालिकाओं, नगर निगमों और बड़े-बड़े महानगरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई तक में भी जगह-जगह पानी भर जाता है। पानी भरने की वजह से न केवल जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है बल्कि सड़कें भी ख़राब हो जाती हैं तथा उनकी मरम्मत पर सरकार को अत्यधिक खर्चा करना पड़ता है।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा वर्तमान में जल-निकासी की जो व्यवस्था देश के विभिन्न शहरों में है, वह आज की जरूरतों के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। जल निकासी के लिए बिलकुल नयी अवसंरचना बनाना घनी बसावटों के कारण से कठिन भी है तथा अत्यंत व्ययसाध्य भी है।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सभापति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि नगरीय क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार विभिन्न स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज पिट का निर्माण किया जाए। इससे न सिर्फ जल एकत्रीकरण की समस्या का समाधान होगा बल्कि भूजल के गिरते स्तर को भी ऊपर लाया जा सकेगा।

हापुड़: Tuitions के लिए संपर्क करें: 7351945695







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!