
छात्राओं ने नुक्कड़ नाटकों से महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन, चाइल्डलाइन, साइबर हेल्पलाइन ,एम्बुलेंस तथा महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं पर किया जागरूक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के आदेश के अनुपालन में तथा मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के नेतृत्व में लैगिंक समानता विषय पर नुक्कड़ नाटको का आयोजन जनपद की तीनो नगर पालिकाओ परिषद के मुख्य चौराहों पर किया गया, जिसमें नगर पालिका परिषद हापुड़ के आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज की छात्राओं, नगर पालिका परिषद पिलखुवा के हिन्दू कन्या इण्टर कॉलेज की छात्राओं तथा नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के आदर्श इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटकों कार्यक्रम से लैंगिक समानता एवं महिलाओं व बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया गया। साथ ही पुलिस विभाग व महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा विभिन्न हेल्प नम्बरों जैसे महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंम्बर 1090 वूमेन पावर, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्डलाइन, 1930 साईबर हेल्पलाइन, 101 अग्नि शमन सेवा, 108 एम्बुलेन्स सेवा तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉनसरशिप आदि की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, मनीष द्विवेदी (संरक्षण अधिकारी), रविंद्र कुमार (विधी सह परिवीक्षा अधिकारी), सोनिया (सेन्टर मैनेज़र वन स्टोप सेन्टर) रविता, सोनिया , अंकित , जीतू आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209

































