
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा की गली नंबर-2 की हालत बेहद खराब है। यहां जर्जर सड़क की वजह से लोग बेहद परेशान हैं। हालात यह हैं कि गुरुवार को सड़क से गुजर रही एक ट्रैक्टर-ट्राली गहरे गड्ढे में आकर पलट गई। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। इसके बाद अन्य ट्रैक्टर की मदद से ट्राली को हटाया गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विभाग को इसका स्थाई समाधान निकालना चाहिए। आए दिन उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार का है जब एक ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही मजीदपुरा की गली नंबर-2 में पहुंची तो अचानक ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। इसके बाद अन्य ट्राली की मदद से ट्राली को हटाया गया। क्षेत्र वासियों का कहना है कि यहां आए दिन ई रिक्शा, ट्रॉली पलटती रहती है। सड़क की मरम्मत होनी चाहिए।
फेस्टिव सीजन में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बाजार से खरीदें लेटेस्ट कलेक्शन: 9927870069





























