
गुंडों की हिस्ट्रीशीट खोलें,गोलीबाज को करें तड़ीपार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर व देहात का बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने कहा कि थाना हापुड़ देहात व हापुड नगर के निरीक्षण के बाद निर्देश दिया है कि पुलिस एचएस की निगरानी दोनो थाने मे कम हो रही है नियमित निगरानी करें एवं नई हिस्ट्री शीट खोले। थाना हापुड़ देहात पर दहेज की कई विवेचना लंबित है नियमानुसार शीघ्र निस्तारित करवायें।थाना हापुड़ देहात के आवासीय परिसर मे छतो पर पेड़ उगे हैं नियमित साफ सफाई कराई जाए। पूर्व में जितने भी गोली बाजी या चाकू बाजी के प्रकरण हुए है उनका जिला बदर वरीयता के आधार पर करवाया जाए। पुलिस कर्मियों के संबंध में अनुशासन और कल्याण पर बराबर जोर दिया जाए। विवेचनाओं में गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य संकलन एवं नए आपराधिक कानून के अन्तर्गत नियमानुसार साक्ष्यों को सम्मिलित करते हुए समय से निस्तारण करें। रजिस्टर नम्बर-04 को चेक कर 06 माह से अधिक की लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण व अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गए तथा महिला सम्बन्धी अभियोगों में त्वरित कार्यवाही के साथ शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गये है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























