
गढ़: पशुओं का चारा लेकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, महिला की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के खादर के गांव शौगढ़ के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। इस दौरान ट्रैक्टर में सवार अन्य यात्री घायल हो गए।
आपको बता दें कि गंगा के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी की वजह से खादर क्षेत्र में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। ऐसे में बुधवार को ग्रामीण एकत्र होकर ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर पशुओं का चारा लेने के लिए गए थे। बुधवार की शाम वापस लौटते समय किसान की ट्रैक्टर ट्राली जब गांव शौगढ़ के पास पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार रूपवती, कुंता, मोनिका, पुष्पा, कल्लो आदि घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां कुंता की मौत हो गई। अन्य का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ

































