
नमाज पढ़ने के बाद घर लौट रहे लोगों को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खीचरा में मंगलवार की देर शाम नमाज पढ़ने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी धौलाना में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हापुड़ के लिए रेफर कर दिया।
ग्रामीण लुकमान ने पुलिस को बताया कि दो दिन से बच्चों के नमाज पढ़ने को लेकर पड़ोसी पक्ष से विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम नमाज पढ़ने के बाद जैसी का लौट रहे थे। तभी कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिसके बाद एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






























