
👁 0 views Views
सड़क हादसे में 38 वर्षीय युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कुचेसर चौपला के फ्लाईओवर के पास मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई जिसकी पहचान 38 वर्षीय गुलजार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पहचान के बाद परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मामला मंगलवार की शाम का है जब एक युवक घायल अवस्था में पड़ा था जिसे पुलिस ने अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है जिसके बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020






























