
6 साल के 20 किलो वजनी अर्थर ने उठाया 47.5 किलो वजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील क्षेत्र के सिखेड़ा के रहने वाले अर्थव तोमर ने मात्र छह साल की आयु में पावरलिफ्टिंग की दुनिया में इतिहास रच दिया जिन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में अर्थव तोमर ने 47.5 किलोग्राम वजन उठाया और एक नया मुकाम हासिल किया।
दिल्ली के एक्वा गार्डन बुराड़ी में आयोजित वोल्फ क्लासिक ऑल इंडिया ओपन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में अर्थव ने 47.5 किलो वजन उठाकर सभी को हैरान कर दिया। 20 किलो के अर्थव ने बताया कि उनके पिता दंत चिकित्सक हैं। वह बीते एक वर्ष से पावरलिफ्टिंग की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में मिस्टर ओलंपिया रितेश डोगरा ने अर्थव को सम्मानित किया और भविष्य के लिए बधाई दी।
फेस्टिव सीजन में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बाजार से खरीदें लेटेस्ट कलेक्शन: 9927870069






























