
👁 0 views Views
जनपद हापुड़ में बनेंगे छह मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, निविदाएं निकाली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 3.64 करोड़ रुपए की लागत से 6 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तैयार किए जाएंगे। जिला अस्पताल, तीन सीएचसी और ट्रॉमा सेंटर में निर्माण होगा जिससे मरीजों को क्रिटिक्स सर्जरी की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर की निवेदाएं निकाली गई है। 56.19 लाख से गढ़ के ट्रॉमा सेंटर में एक ओटी, 1.54 करोड़ से जिला अस्पताल में दो ओटी, 52.15 लाख से धौलाना सीएचसी में एक ओटी, 52.15 लाख से गढ़ सीएचसी में एक ओटी और 52.15 लाख से हापुड़ सीएचसी में एक ओटी का निर्माण करने की तैयारी है।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में























