
गढ़: दुकान में आराम कर रहे श्रद्धालु को सांप ने डंसा, मेरठ रेफर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट पर दुकान में आराम कर रहे श्रद्धालुओं को सांप ने डंस लिया। गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं को जैसे ही सांप ने डंसा तो लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित को गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसे एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाया और चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
गांव नयाबांस निवासी अंकुश ने शनिवार की रात को पितृ विसर्जन अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए ब्रजघाट तीर्थ नगरी में गया था जोकि अपने तहेरे भाई की दुकान में सो गया। देर रात वह घबराकर उठा तो देखा कि मौके पर सांप मौजूद था जिसे देखकर पीड़ित बेहोश हो गया। आसपास मौजूद दुकानदारों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया और मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























