
देवी मैया की जय के उद्घोष से गूंजा हापुड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब देवी मंदिरों की ओर पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ा। हापुड़ के देवी मंदिरों पर विशेष रोशनी की गई तथा सफाई को अंजाम दिया गया। देवी मंदिरों की ओर जाने वाले मार्ग पर विशेष पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस गश्त देखी गई। श्रद्धालुओं ने नवरात्र के प्रथम दिन कलश पूजन के साथ मां शैलपुत्री का पूजन कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।
नवरात्र के प्रथम दिन भोर में उठकर श्रद्धालुओं ने स्नान किया और फिर पूजन सामग्री के साथ नंगे पैर देवालयों की ओर दौड़े। श्रद्धालुओं में बुजुर्गों के साथ महिलाएं व बालिकाए शामिल थी। श्रद्धालुओं ने हापुड़ की सिद्ध पीठ श्री चंडी मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, श्री मनसा देवी मंदिर और मां पथवारी पर खास तौर पर पूजा अर्चना की साथ ही मां दुर्गा से परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। श्री चंडी मंदिर हापुड़ के प्रधान संजय गुप्ता ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365































