
हापुड़, सीमन /रियाज अहमद(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने कार सवारों के साथ मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर मारपीट के साथ-साथ छेड़छाड़ का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम निशांत पुत्र बॉबी, छोटू उर्फ हथोड़ा पुत्र बृजेश, शिवा पुत्र पवन, मोहित तोमर पुत्र चंद्रपाल निवासीगण गालंद थाना पिलखुवा है जिन्हें पुलिस ने छिजारसी के पास से गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि दो दिन पहले कार सवार अपने परिजनों के साथ भोजपुर के कलछीना लौट रहे थे। जैसे ही वह पिलखुवा के मसौता रोड पर पहुंचे तो दबंगों ने उन्हें रोका और मार पिटाई की। गाड़ी में भी तोड़फोड़ की थी। साथ ही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की थी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और चार आरोपियों को दबोचा।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन






























