
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की श्री रामलीला में शनिवार को श्री राम द्वारा जनकपुरी में धनुष का खंडन करने का मंचन देखने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे। इस मौके पर सीता ने श्री राम को वरमाला पहनाई। रविवार आज हापुड़ में धूमधाम से श्री राम बारात निकाली जाएगी जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से हापुड़ पहुंचते हैं।
शनिवार को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर के दौरान श्री राम ने शिव धनुष को उठाकर खंडित कर दिया जबकि वहां उपस्थित अन्य राजा इसे उठाने में असमर्थ रहे। धनुष के खंडन के बाद जनक नंदिनी मां सीता ने श्री राम को अपने पति के रूप में स्वीकार किया। धनुष खंडन की सूचना मिलने पर भगवान परशुराम जनकपुरी पहुंचे और क्रोधित होकर वहां उपस्थित राजाओं से धनुष खंडित करने वाले के बारे में जानकारी मांगी। मान्यता है कि इस दौरान लक्ष्मण और भगवान परशुराम के बीच तीखा संवाद हुआ। इसके बाद भगवान श्री राम ने परशुराम का क्रोध शांत कराया और एक दूसरे को नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त जन मौजूद रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

































