
बाबूगढ़ की फौजी कालोनी में गंदगी का अम्बार
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): बाबूगढ़ की फौजी कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर बारिश का पानी खड़ा होने तथा सड़क के स्थान-स्थान पर टूटी होने के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नागरिक इस बात से ज्यादा परेशान दिखाई दिए कि जनप्रतिनिधि व भाजपा के असरदार नेता नागरिकों की समस्याओं के हाल में रुचि नहीं ले रहे हैं।
कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक देशपाल गिरी, तिलक राम आदि ने बताया कि नाला सड़क मार्ग से ऊंचा बनाया गया है जिस कारण पानी की निकासी न होने से सड़क पर पानी खड़ा है। सड़क स्थान स्थान से टूटी पड़ी है और लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं तथा मयूरी, बाइक आदि पलट जाते हैं गंदे पानी के कारण मच्छर व कीड़े पैदा हो रहे हैं जिससे वायरस फैल रहा है। नागरिकों की मांग है कि गंदे पानी की निकासी का इंतजाम किया जाए।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर


























