
जी.एस. आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल पिलखुवा में हुआ 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद(ehapurnews.com): जी.एस. आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, पिलखुवा, हापुड में 10 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस समारोह-2025 का आयोजन अत्यंत धूमधाम और गरिमा के साथ किया जा रहा है। आयुर्वेद दिवस की श्रृंखला में 12 सितम्बर से अन्य कार्यक्रम का आयोजन निदेशिका सोनाली शर्मा के निर्देशन में, प्रधानाचार्या प्रो. भावना सिंह, उप-प्रधानाचार्या डॉ. जीना पटनायक, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. प्रवीन गोयल तथा कल्चरल कमेटी की संयोजिका डॉ. किरण तन्वर के नेतृत्व में किया जा रहा है।
इस वर्ष समारोह का मुख्य विषय रहा– “आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए” (Ayurveda for People and Planet)। एक सप्ताह में विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों, प्राध्यापकों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राध्यापकों के सहयोग से कार्यक्रम का संचालन किया गया।
समारोह की शुरुआत 11 सितम्बर 2025 को बाइक रैली से हुई। यह रैली कॉलेज परिसर से पिलखुवा रेलवे क्रॉसिंग तक निकाली गई। छात्रों ने हेलमेट पहनकर और स्लोगन-पोस्टर के साथ जनता को आयुर्वेद, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
12 सितम्बर 2025 (प्रातः) – कैंसर ओपीडी कैम्प: “Ayurveda for Cancer Management” उप-थीम के अंतर्गत जी.एस. मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में कैंसर रोगियों हेतु नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित हुआ। विशेषज्ञों ने कैंसर रोगियों के लिए आयुर्वेदिक आहार, जीवनशैली और आधुनिक चिकित्सा के समन्वय पर व्याख्यान दिए। वेटरनरी कैम्प: (Run for Ayurveda) “Ayurveda for Veterinary Health” के तहत राज्य पशु चिकित्सालय, पिलखुवा का भ्रमण किया गया। विद्यार्थियों ने पशु स्वास्थ्य में आयुर्वेदिक पोषण एवं उपचार पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की और पशु चिकित्सा विशेषज्ञों से संवाद किया। तथा (दोपहर 2 बजे) – वॉकाथॉन: कॉलेज से रेलवे क्रॉसिंग तक वॉकाथॉन आयोजित हुआ। छात्रों ने तख्तियां और नारे लगाते हुए जनमानस को आयुर्वेद, रोग-निवारण और पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया।
13 सितम्बर 2025 को नारा लेखन, आचार रसायन एवं पोस्टर प्रतियोगिता को छात्रों के रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने हेतु नारा लेखन प्रतियोगिता और आचार रसायन प्रस्तुति आयोजित हुई। साथ ही “आयुर्वेद आहार” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें छात्रों ने पौष्टिकता, रोग-निवारण और दीर्घायु के लिए आयुर्वेदिक आहार की महत्ता को दर्शाया।
15 सितम्बर 2025 को भाषण प्रतियोगिता एल.टी.-1 सभागार में भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 20 छात्रों ने “योग एवं ध्यान” और “आयुर्वेदिक आहार” विषयों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। निर्णायकों ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सराहा।
16 सितम्बर 2025 को इंटरैक्टिव वर्कशॉप में सभी छात्र छात्राएँ इस दिन दो सत्रों वाली कार्यशाला आयोजित हुई। प्रथम सत्र में आयुर्वेद अवतरण व पंचतंत्र की कहानियों के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षण कराया गया, जिससे नैतिक मूल्यों और व्यवहारिक ज्ञान का संचार हुआ। द्वितीय सत्र में परासर्जिकल प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने व्यावहारिक कौशल सीखा।
17 सितम्बर 2025 को प्रदर्शनी एवं मिनी एक्सपो कार्यक्रम योगा हॉल में एग्ज़ीबिशन-कम-मिनी एक्सपो आयोजित हुआ। इसमें प्रकृति परीक्षण, औषधीय पौधों का प्रदर्शन, आयुर्वेदिक औषधियां (सितोपलादि चूर्ण, अश्वगंधा चूर्ण, हिंग्वाष्टक चूर्ण आदि), सौंदर्य लेप एवं स्वास्थ्य संबंधी आईईसी सामग्री प्रदर्शित की गई। विभिन्न विद्यालयों (रि-वोर्न पब्लिक स्कूल, मारवार इन्टर कालेज तथा श्री उत्तम जुनियर हाई स्कूल) के छात्र भी इसमें सम्मिलित हुए। वृक्षारोपण अभियान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
18 सितम्बर को आयुर्वेद स्वाद सम्राट 16 फुड स्टोल आयुर्वेद थीम पर छात्र-छात्राओ द्वारा आयुर्वेदिक व्यंजन प्रस्तुत किए। तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
10 वें आयुर्वेद दिवस समारोह-2025 ने छात्रों, शिक्षकों और आमजन को आयुर्वेद की व्यापकता और आधुनिक समय में उसकी प्रासंगिकता से परिचित कराया। सप्ताह भर के कार्यक्रमों ने आयुर्वेद को जन-जन तक पहुँचाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, रोग-निवारण, पशु स्वास्थ्य, कैंसर प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की सफलता में निदेशक मंडल, संकाय सदस्यों, छात्रों एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए और भविष्य में भी आयुर्वेद को वैश्विक मंच पर ले जाने का संकल्प लिया गया।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926


























