
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रिलायंस रोड पर सोमवार की सुबह नौकरी कर वापस लौट रहे युवक पर सिक्योरिटी गार्ड समेत आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेरठ के रहने वाले पंकज सोम ने बताया कि रिलायंस रोड पर मीशो कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार की सुबह नौकरी से वापस घर लौट रहा था। कंपनी से बाहर निकलते ही सिक्योरिटी गार्ड ने रास्ते में रोक लिया और उसके साथ आधा दर्जन से अधिक साथियों ने मिलकर मार पिटाई की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























