
👁 0 views Views
गौशाला की चुनाव की पुनः मतगणना की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री पंचायती गौशाला की प्रबंध समिति की सदस्यता के लिए घोषित चुनाव परिणाम पर पराजित प्रत्याशी विनोद कुमार अग्रवाल गुड़ वालों ने असन्तोष व्यक्त करते हुए पुनः मतगणना की मांग की है और इस सम्बंध में चुनाव अधिकारी को पत्र दिया है।
उन्होने पत्र में कहा है कि श्री पंचायती गौशाला, हापुड़ के चुनाव की मतगणना में मुझे 763 वोट गए और राजीव कुमार वर्मा को 770 वोट प्राप्त हुए बताये जबकि मैं शुरुआत से ही राजीव वर्मा से काफी आगे चल रहा था। मुझे इस परिणाम पर कुछ संदेह है: आपसे निवेदन है कि मेरी एवं राजीव वर्मा के मतों की पुनर्मतगणना हम दोनों की उपस्थिति में करायी जाये।।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर


























