
बुजुर्ग किसान की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव हाईकोर्ट में तीन दिन पहले हुए 70 वर्षीय किसान की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बिजली का करंट लगना बताया जा रहा है जबकि परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। ऐसे में किसान की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बलवीर के पुत्र धर्मेंद्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
12 सितंबर को बलवीर खेत पर फसल में खाद डालने के लिए गए थे। सुबह करीब 10:00 बजे उसके ताऊ महावीर खाना देने के लिए खेत पर पहुंचे तो बलवीर की मौत की जानकारी मिली। मृतक के शरीर पर कई हिस्सों पर जलने के निशान थे। मृतक का शव गन्ने के खेत में अंदर पड़ा था सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगना मौत का कारण दर्शाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

































