
हापुड़: राशन की दुकान पर मारपीट करने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ के मोहल्ला न्यू आर्य नगर स्थित घर लौट रहे दो दोस्तों से शराब पीकर अभद्रता और मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
मामला 14 सितंबर की दोपहर का है जब तनिष्क शर्मा अपने दोस्त लक्ष्य शर्मा के साथ बाजार से घर लौट रहा था। जैसे ही वह महेश्वरी मंदिर के सामने राशन की दुकान के पास पहुंचा तो यश शर्मा उर्फ भूरी, रिंकू शर्मा और दीपक ने उसे रोका। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया और अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतर आए। मौका देखकर आरोपियों ने लाठी-डंडों व रोड से हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। साथ ही तहरीर के आधार पर नामजद कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































