
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड़ पर निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने श्री परमानंद इंटर कॉलेज, पिलखुवा धौलाना के तत्वावधान में सोमवार को जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में अंडर-14 गर्ल्स (girls) एवं बॉयज़ (boys) वर्ग की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिणामस्वरूप, एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल, हापुड़ ने दोनों वर्गों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने खिलाड़ियों के मेहनत की सराहना की। उनका उत्साहवर्धन किया एवं विजेता टीमों को बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने भी विजेता टीम को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। प्रतियोगिता का सफल संचालन के लिए शिक्षक सचिन रावत एवं शिक्षिका रितिका का पूर्ण योगदान रहा।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

































