
एलायंस ने शिक्षिकाओं को किया सम्मानित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): एलायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम मे हापुड की पाँच शिक्षिकाओ को शिक्षा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में एल . एन. पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. आराधना बाजपेई, दीवान स्कूल की अध्यापिका डॉ. हरिप्रिया, डी.पी.एस. स्कूल की प्रिंसिपल पूजा अग्रवाल, सीमा शर्मा तथा गुरु नानक स्कूल की प्रिंसिपल गगनदीप कौर शामिल रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष पारुल अग्रवाल ने की।
इस अवसर पर अर्चना कंसल,सिमरन गोयल ,निशा जैन, सुनीता शर्मा, सीमा गोयल, दीपाली मित्तल,उर्मिला शर्मा, पूनम करनवाल, सुषमा खन्ना, आशा भटनागर, बीना वर्मा, संतोष गर्ग सहित क्लब की अनेक सदस्याएँ एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

































