
घर में घुसकर हमला करने के मामले में आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव हसनपुर लौढ़ा निवासी अरुण ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अरुण ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 7 सितंबर की रात करीब 8:00 बजे वह दरवाजे पर खड़े हुए थे। तभी मनोज, उसकी पत्नी संगम, धनीराम व उसकी पत्नी राजो ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया जिसके बाद वह घर के अंदर चले गए। ऐसे भी आरोपियों ने उनके घर में घुसकर लाठी-डंडो से हमला किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241

































