
👁 0 views Views
आम के पेड़ से लटका मिला शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना के जंगल में 45 वर्षीय के व्यक्ति का शव शुक्रवार को आम के पेड़ से लटका मिला जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला शुक्रवार का है जब कपूरपुर क्षेत्र की गांव डहाना के जंगल से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर आम के पेड़ से लटकी लाश पर पड़ी। उसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मृतक की पहचान 45 वर्षीय आस मोहम्मद निवासी नयावास हाफिजपुर के रूप में की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601




























