
👁 0 views Views
सिंभावली निवासी युवक की झारखंड में ट्रेन से गिरकर मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी 25 वर्षीय अयान की झारखंड के रांची में ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिवार के लोग शव लेने के लिए जनपद हापुड़ से झारखंड के लिए रवाना हो गए हैं।
25 वर्षीय अयान पिछले कुछ दिनों पहले कपड़े का काम करने के लिए झारखंड गया था। मंगलवार को अयान की झारखंड के रांची में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसकी जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन 25 वर्षीय अयान का शव लेने के लिए जनपद हापुड़ से रवाना हो गए हैं।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी


























