
छत पर लगे जाल को हटाकर घर में घुसे चोरों ने की लाखों की चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र की गांव सिवाया में मंगलवार की रात चोरों ने घर से लगभग दो लाख रुपए की नकदी, जेवरात आदि सामान चुरा लिया। घटना का पता चलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव सिवाया निवासी संग्राम सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात उनके पिता राज कुमार बाहर वाले कमरे में सो रहे थे जिनकी मां सुमन देवी घर के अंदर खुली किराना दुकान में थी। ट्रक चालक संग्राम ने बताया कि चोरों ने रात 1:00 बजे से सुबह 6:00 के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया जो कि छत पर लगे जाल को हटाकर घर में घुसे और पीछे बने दो कमरों की अलमारी के ताले तोड़कर लगभग दो लाख रुपए नकद, एक मंगलसूत्र, कानों के कुंडल, चांदी की लड़ी, तीन अंगूठियां चुरा ली और फरार हो गए। संग्राम ने बताया कि उसके बड़े भाई भारतीय सेना में कार्यरत हैं जो हाल में छुट्टी पर आए हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926


























