
पिलखुवा: नाले में मिला लापता युवक का शव
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में जब मंगलवार से लापता एक युवक का शव नाले से बरामद हुआ। शव देखकर लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है जो मूल रूप से लखीमपुर खीरी का रहने वाला था। वह फिलहाल गांव गालंद में गोपाल के मकान में किराए पर रहकर फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मोहित की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना खीरी क्षेत्र के कोटी पोखर का रहने वाला मोहित सिंह पुत्र शिवपाल जिंदल के पास एक फैक्ट्री में काम करता था जिसने हाल ही में दूसरी कंपनी ज्वाइन की थी जो मंगलवार से लापता था। परिजन युवक की तलाश में गाजियाबाद के अस्पताल तक पहुंचे लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बुधवार को सड़क किनारे नाले में युवक का शव पड़ा देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों व मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अनीता चौहान ने परिजनों को मामले में जांच का आश्वासन दिया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर


























