
हापुड़: रामपुर से बीकानेर जा रही ईको हादसे का शिकार, महिला समेत पांच घायल
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर सोना पेट्रोल पंप के पास दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर बीती रात हुए सड़क हादसे में एक ईको में सवार एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए जिनमें से तीन को मेरठ रेफर किया गया और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह गाड़ी रामपुर से बीकानेर जा रही थी कि जनपद हापुड़ में पहुंचने पर हादसे का शिकार हो गई।
बुलंदशहर हाईवे इटोरी पर 24 घंटे तैनात 108 एंबुलेंस के चालक प्रेमपाल और ईएमटी जितेंद्र कुमार को मंगलवार की रात सूचना मिली कि दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर सोना पेट्रोल पंप के पास एक ईको वैन हादसे का शिकार हो गई है जिसके बाद 108 एंबुलेंस में तैनात दोनों कर्मी 4 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन से टकराकर ईको क्षतिग्रस्त हो गई थी जो डिवाइडर की ओर घूम गई। सड़क हादसे में रामपुर के खजुरिया निवासी 25 वर्षीय इस्तेकार हुसैन पुत्र अनवर हुसैन, मोहम्मद यामीन, 55 वर्षीय गुलाम नबी, गुलाम नबी की 50 वर्षीय पत्नी नईम जहां घायल हो गए। सभी ईको गाड़ी में सवार थे जो कि घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल हापुड़ में भर्ती कराया गया जहां से तीन को मेरठ रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि मोहम्मद यामीन के दोनों पैरों में काफी ज्यादा चोट आई है। सभी का उपचार चल रहा है।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926






























