
बृजघाट पर पार्किग के नाम पर अवैध वसूली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर पार्किंग शुल्क वसूली के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है, जो निर्धारित शुल्क से अधिक 60 रुपए प्रति वाहन वसूल रहे हैं।
बृजघाट पर पार्किग शुल्क वसूलने के लिए नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर ने ठेका दिया है। ठेकेदार के लढ़धारी कारिंदो ने बृजघाट के प्रवेश मार्गो पर बेरी केट लगा दिए है, जहां पार्किंग शुल्क के नाम पर प्रवेश स्थल पर 60 रुपए प्रति वाहन व डंडे के बल पर वसूले जा रहे जबकि रसीद पर जीएसटी सहित 53.10 रुपए अंकित है। इस रसीद की खास बात यह है कि रसीद पर दिनांक भी अंकित नहीं किया जा रहा है और न ही जीएसटी नम्बर अंकित है। ठेकेदार पार्किंग शुल्क तो वसूल रहा है परन्तु वाहन सुरक्षा की जिम्मेदारी वाहन स्वामी की ही होगी।
बता दें कि बृजघाट पौराणिक तीर्थस्थल है, जहां गंगा स्नान हेतु श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, परन्तु पार्किंग शुल्क के नाम पर लठधारी कारिंदों द्वारा अवैध वसूली से श्रद्धालुओं मे रोष है। श्रद्धालुओं ने अवैध वसूली रोकने की मांग की है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























