
बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, पैर में आए 44 टांके
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बंदरों का आतंक लगातार जारी है। मोहल्ला शिवचरणपुरा में कबूतरों को छत पर दाना डालने गए बुजुर्ग पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान बंदरों ने बुजुर्ग के पैर में कई जगह काट लिया। बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और किसी तरह बुजुर्ग को बचाया जिसे अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया जहां बुजुर्ग के पैर में 44 टांके आए हैं। लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
मौहल्ला शिवचरणपुरा निवासी बुजुर्ग रतन लाल सैनी ने बताया कि वह हर दिन कबूतरों को अपनी छत पर सुबह दाना डालते हैं। मंगलवार की सुबह कबूतरों को दाना डालने के लिए छत पर गए थे। उस दौरान बंदरों का झुंड आसपास की छतों पर था। बंदर शांति से बैठे हुए थे। जैसे ही उन्होंने कबूतरों को डाला डालना शुरू किया तो बंदरों ने एक उन पर हमला कर दिया और उनके पैर में काट लिया। वह छत पर गिरकर घायल हो गए। उसके बाद उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां बुजुर्ग के पैर में 44 टांके आए हैं।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601























