
पिलखुवा थाने के बाहर पुलिस कस्टडी में रील बनवाते युवकों की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा। जब पुलिस आरोपियों को हिरासत में ले जा रही थी तो हथकड़ी से बंधे हाथों के साथ आरोपियों ने अपनी रील बनवाई। चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ पुलिस की कस्टडी में आरोपी रील बनवाते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रही है।
मंगलवार को जनपद हापुड़ के पिलखुवा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। थाने के बाहर पुलिसकर्मी मारपीट के मामले में हथकड़ी लगाकर तीन आरोपियों पर ले जाते हुए दिख रहे हैं। मोबाइल के कैमरे की तरफ देखकर इशारे भी कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























