
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बने खाली क्वार्टर के पास जमीन में बिल बनाकर रह रही एक तीन फीट लंबी पटरागोय को सोमवार को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। इसके साथ ही 22 अंडे भी बरामद हुए जिन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया है। पटरागोय के रेस्क्यू के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि सोमवार को लोगों की नजर एक तीन फीट लंबी और 6 इंच चौड़ी पटरागोय पर पड़ी जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। क्षेत्र वासियों ने वन विभाग की टीम को बताया कि यहां पिछले कुछ समय से पटरागोय रह रही है जिससे इलाके के लोगों में दहशत की स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलने पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकाड़ पाल ने टीम का गठन किया जिसके बाद वनकर्मी रविवार मौके पर पहुंचे जिन्होंने 3 फीट लंबी और 6 इंच चौड़ी पटरागोय को पकड़ा और बिल से उसके 22 अंडे निकले। अंडों के साथ पटरागोय को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)


























