
जैन रथ यात्रा महोत्सव गूंजा देशभक्ति की कविताओं से
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):जैन समाज के पर्युषण दशलक्षण महापर्व पर जैन रथयात्रा महोत्सव के उपरांत मनोहर हैरिटेज मे सोमवार रात्रि विराट कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक हापुड कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सपत्नीक समारोह मे उपस्थित रहकर खूब कविताओ के आनन्द लिया। उन्हे सपत्नीक शाल ओढाकर प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली लालकिले के पास जैन धर्म के धार्मिक आयोजन मे एक करोड के स्वर्ण कलश चोरी के चोर को हापुड से पकड़ने वाली पुलिस टीम के प्रमुख एस एच ओ विजय कुमार गुप्ता तथा यातायात प्रभारी छवि राम को भी शाल ओढाकर प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विराट कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवित्री प्रीति पांडेय की सरस्वती वन्दना से हुआ, कवि सत्यपाल सत्यम ने भगवान महावीर की स्तुति पढी। कवित्री रजनी सिंह अवनी ने ‘ मै दिल मे लेकर प्रीत गीत के गाने आई हूॅ ‘ तथा भूण हत्या पर कविताए पढी। कवि अनिल अग्रवंशी ने हास्य कवितांए पढकर श्रोताओ को खूब हंसाया तथा तालिया बटोरी। कवि गौरव चौहान ने देशभक्ति पूर्ण कविताए सुनाकर श्रोताओ मे देश के प्रति जोश भरा। कवि आशीष अनल ने ‘ तिरंगा ‘ तथा देश भक्ति से ओतप्रोत रचनाओ से देशभक्ति का जोश बढा। कवि सम्मेलन का संचालन कवि कमल मनोहर ने किया तथा आध्यात्मिक गीत सुनाये। जैन धर्म को संसार मे सत्य, अहिंसा, प्रेम, भाईचारे का संदेश देने वाले बताया। उन्होने पढा ‘मानवता मर जायेगी यदि जैन धर्म कम हो जाएगा
समारोह मे जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, मंत्री आकाश जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, प्रमोद जैन, राजेश जैन, प्रदीप जैन, सुनील जैन, मनोज जैन, सदीप जैन,तुषार जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, भुवन जैन, महामंत्री सुशील जैन, मंत्री राजीव जैन, कोषाध्यक्ष डाoअनिल जैन,अर्चित जैन, आर के जैन एडवोकेट, बीनू जैन एडवोकेट, पर्यावरणविद भारत भूषण गर्ग ( बहादुरगढ),ओमप्रकाश, भावना जैन, रेणुका जैन, बबीता जैन, रेखा जैन, प्रभा जैन , सभासद ज्योति सिंह, शशी गोयल सहित गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























