
जैन मिलन, जैन मिलन सुमति, पक्षी औषधालय आदि के पदाधिकारी हुए सम्मानित
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):जैन समाज द्वारा वार्षिक रथयात्रा महोत्सव, प्रतिभा सम्मान समारोह मे मनोहर हैरिटेज मे आयोजित समारोह मे जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, भुवन जैन, महामंत्री सुशील जैन, मंत्री राजीव जैन, कोषाध्यक्ष डाoअनिल जैन को पटका ओढाकर प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जैन पक्षी औषधालय, जैन मिलन सुमिति, महिला जैन मिलन, आचार्य विधासागर पाठशाला सविता दीदी पाठशाला के रेणुका जैन, रेखा जैन, नीतू जैन,मंजू जैन,भावना जैन प्रभा जैन, बबीता जैन, अर्चित जैन, आकाश जैन, तुषार जैन, राजीव जैन, सुरेश चन्द जैन, डाoअनिल जैन आदि को पटका ओढाकर प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष हाईस्कूल इंटर बोर्ड परीक्षाओ मे 80 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले दक्ष जैन, अग्रिमा जैन, हर्षित जैन, अरिहंत जैन, विधि जैन, ऋद्धि जैन, रिहुअल जैन, किंचर जैन, पीऊ जैन, परिधि जैन, अवनी जैन, पारस जैन को सम्मानित किया गया। सांची जैन, अरोही जैन, भावी जैन, नव्या जैन, धारवी जैन, आरवी जैन ने नाटिका ‘ मोबाइल प्रयोग बच्चो के लिए घातक ‘ सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किए। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने कहा कि छात्र छात्राओ को जीवन मे मेहनत कर उच्च कीर्तिमान स्थापित करने चाहिए। जैन मिलन, पक्षी औषधालय, जैन मिलन सुमिति, महिला जैन समाज, आचार्य विधासागर और सविता दीदी पाठशाला के माध्यम से जीव दया, धर्म की शिक्षा,सेवा के अनेक कार्य किए जा रहे हैं इन संस्थाओ के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।समारोह का संचालन मनोज जैन ने किया। समारोह मे जैन समाज के उपाध्यक्ष पुलकित जैन, सुधीर जैन टपिया, महामंत्री अशोक जैन, मंत्री आकाश जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, प्रमोद जैन, प्रदीप जैन, राजेश जैन, सुबोध जैन, आर के जैन एडवोकेट, बीनू जैन एडवोकेट, सुनील जैन, संदीप जैन सहित जैन समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601





























