
गाड़ी में आग लगाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में 22 नामजद समेत 40 अज्ञात पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रविवार की अपराह्न करीब 4:00 बजे गांव सरावनी में ठेके के पास स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की भिड़ंत में ई-रिक्शा चालक इस्लामुद्दीन पुत्र शराफत निवासी गांव सरावनी थाना बाबूगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई थी। सड़क हादसे के दौरान ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हुई और आक्रोशित भीड़ में सड़क के दोनों ओर पूरी तरह से सड़क पर वाहन लगाकर जाम लगा दिया। इससे यातायात व्यवस्था अवरुद्ध हो गई। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई और लोगों में दहशत की स्थिति बन गई। गुस्साई भीड़ की पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई जिन्होंने सरकारी कार्य में बाधा पैदा की। मौके पर अन्य थानों की फोर्स को भी बुलाया गया जिसके बाद आरोपियों ने शाम करीब 6:00 बजे स्कॉर्पियो और मयूरी में ई-रिक्शा में आग लगा दी जिससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 22 नामजद तथा 40 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे के बाद गुसाईं भीड़ ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और वाहनों में आग लगा दी। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भय का माहौल पैदा हो गया। पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा पैदा की जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मशक्कत के पश्चात ग्रामीणों और दमकल विभाग की सहायता से आग पर समय रहते काबू पाया। पुलिस ने यह कार्रवाई उप निरीक्षक विनोद कुमार की तहरीर के आधार पर की है। पुलिस ने तालिब, छोटे, नाजिम, शहजाद, अजहरुद्दीन, मुजीब, शोएब, मेहताब, फरमान, आमिर, मुदस्सिर आलम, साबिर, शारिक, दानिश, तहसीन, तालिब, अनस, शाहजवान, कासिम, अजय हुड, अनस, निशांत समेत 40 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























