
पिलखुव: आर्य नगर में पांच घरों से 19 लाख की बिजली चोरी पकड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के आर्य नगर में विजिलेंस विभाग और ऊर्जा निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच घरों में 19 लाख रुपए की बिजली चोरी पकड़ी। इन घरों में कटिया डालकर ऐसी और कूलर चलाए जा रहे थे। साथ ही मीटर बायपास कर बिजली की चोरी हो रही थी। मामले में एंटी करप्शन थेफ़्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जनपद हापुड़ के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि पिलखुवा में एक उपभोक्ता ने मीटर से अलग एक तार पड़ोसी की छत से दूसरी लाइन में जोड़ा हुआ था। इस मोहल्ले में एक उपभोक्ता के घर में करीब 4 किलो वाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। इस दौरान जांच के दौरान टीम के साथ अभद्रता भी की गई। कुल मिलाकर आर्य नगर में पांच घरों में 19 लाख की बिजली चोरी पकड़ी गई है। इस दौरान मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























