
LIVE VIDEO: श्रद्धालु को बचाने के लिए गोताखोर ने गंगा में लगाई छलांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में सोमवार को दिल्ली से अस्थियां विसर्जित करने आए एक परिवार का एक सदस्य गंगा के तेज बहाव में स्नान के दौरान डूबने लगा। शोर सुनकर सौराज गोताखोर ने समय रहते गंगा में छलांग लगाकर अन्य श्रद्धालु की सहायता से एक को बचा लिया। लाइव जैकेट के सहारे श्रद्धालु गंगा किनारे आया जिसने किनारे आने के बाद गोताखोर का आभार जताया।
दिल्ली से एक परिवार अस्थियां विसर्जित करने के लिए तीर्थ नगरी ब्रजघाट पहुंचा जहां एक युवक तेज बहाव में डूबने लगा। शोर सुनकर पास मौजूद सौराज गोताखोर ने अपनी जान की परवाह किए बिना गंगा में छलांग लगा दी और श्रद्धालुओं को बचा लिया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























