
हापुड़: वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण लगा जाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की सड़कों पर शनिवार की अपराह्न जाम की स्थिति पैदा हो गई। पीईटी की परीक्षा छूटने के दौरान जगह-जगह जाम लग गया। हापुड़ की दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड के आसपास भी वाहनों का दबाव बढ़ने की वजह से वाहनों के पहिए थम गए। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए जिसकी वजह से लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार की शाम को रामलीला ग्राउंड के आसपास अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसी के साथ पीईटी की परीक्षा भी छूट गई जिसकी वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई और सड़क पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। इस दौरान यातायात पुलिस कर्मियों और पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था को संभाला।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

























